आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे Hotspot क्या है? Hotspot कैसे काम करता है। वर्तमान समय में Hotspot सभी स्मार्ट फोन में उपलब्ध हैं और आप सभी ने भी Hotspot का जरूर यूज़ किया होगा। लेकिन अगर कोई आपसे पूछे Hotspot का मतलब क्या होता है? Hotspot कैसे काम करता है तो मुझे यकीन है आप इसका कोई भी सटीक जवाब नही दे पाएंगे। क्योंकि हम अक्सर स्मार्ट फोन में मिलने वाले फीचर्स और सुविधाओं का उपयोग करते हैं लेकिन उनके बारे में जानकारी एकत्रित नही करते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। जिस तरह से किसी भी इलेट्रॉनिक डिवाइस को यूज़ करने से पहले यूजर मेनुअल गाइड को पढ़ना आवश्यक होता हैं उसी प्रकार से कोई डिवाइस को यूज़ करते समय उसके फीचर्स के बारे में समझना आवश्यक होता है क्योंकि अगर हम कोई भी डिवाइस उपयोग कर रहे हैं तो उसका साधारण ज्ञान अति आवश्यक हो जाता है। ताकि कोई भी परेशानी आने पर या सेटिंग्स छिड़ जाने पर हम खुद उसका समाधान कर सके। इसलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से Hotspot से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। आर्टीकल को अंत तक जरूर पढ़ें और यदि हमारी जानकारी पसन्द आए तो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करे।
![]() |
Hotspot kya hai |
Hotspot क्या है?
Hotspot एक ऐसे परिक्षेत्र को कहा जाता है जिसके अंतर्गत कोई भी यूजर आने पर इंटरनेट का उपयोग कर सकता है। यह पूरी तरह से WLAN यानी वाइड लेन एरिया नेटवर्क होता है जो कि WiFi के द्वारा कनेक्ट किया जाता है। Hotspot के अंर्तगत एक निश्चित दूरी पर ही यूजर को इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा मिल पाती है। परीक्षेत्र से बाहर जाते ही इंटरनेट कनेक्शन टूट जाता है। वर्तमान में इंटरनेट का उपयोग निरतंर बढ़ता जा रहा है ऐसे में Hotspot भी स्मार्ट फोन का बहुत जरूरी टूल बन गया है। जिसकी मदद से हम एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Must Read-WiFi Network कैसे काम करता है
Hotspot कैसे काम करता है।
Hotspot सुविधा के माध्यम से आप बिना किसी वायर के यानी वायरलेस तरीके से इंटरनेट कनेक्ट कर सकते हैं। कई ऐसी जगह है जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल्स आदि जहाँ पर आपको फ्री Hotspot की सुविधा मिलती हैं। जब भी हम किसी Hotspot से स्मार्ट फोन या लैपटॉप कनेक्ट करते हैं तो उनके मध्य रेडियो सिग्नल का यूज़ होने लगता है और डिवाइस में इंटरनेट चलने लगता हैं।
नोट- अभी आपने Hotspot से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ी। हमें पूरी आशा है कि अब आप Hotspot के बारे में पूरी तरह से समझ गए हैं।
Tags:
Information