आज हम बताने वाले हैं Tiktok के क्लोन चाइनीस ऐप कैसे भारतीय google play store पर ट्रेंड कर रहे हैं?कैसे Snack Video, Likee Light, zilli जैसे चाइनीस ऐप भारत में टॉप10 डाऊनलोड होने वाले शार्ट वीडियो ऐप बन चुके हैं? यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
आज हम बताएंगे क्यों भारतीय स्टार्टअप्स कंपनिया और भारतीय ऐप्स चाइनीस ऐप्स का मुकाबला करने में पूरी तरह नाकाम हो रही है।
Tiktok clone android ऐप टॉप 10 ट्रेंड ऐप
जैसे ही भारत में Tiktok सहित 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित किया गया तो यह लग रहा था कि अब भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को और ऐप्स को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
लेकिन प्रतिबंधित होने के बाद से ही Tiktok के सहित चीन की तमाम कंपनिया भारत में वापस गुसने की कोशिश कर रही है।
अब वही कंपनिया Tiktok के क्लोन ऐप्स को लेकर google play store पर आई है और धमाल मचा रही हैं। भारत मे जानकारी के अभाव में लोग इन ऐप को खूब जमकर डाउनलोड कर रहे हैं जिनमे Snack video, Likee light, zilli चीन के वीडियो ऐप भारत में google play store पर डाउनलोड होने वाले टॉप 10 ऐप्स में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़े-
MX Taka Tak App Best alternative for TikTok in Hind
Best alternative App for Tiktok in hindi
Tiktok clone android ऐप टॉप 10 ट्रेंड चाइनीस ऐप
आपको हम जानकारी के लिए बता दें Snack video ऐप को चीन की जानी मानी कंपनी टेनसेंट के अंतर्गत आने वाली क्वासोइ कंपनी चलाती है। भारत में प्रतिबंधित किए गए Likee ऐप की अगर हम बात करे तो Likee light उसका ही रिवाइज़ वर्जन है जिसको चीन की जॉइन कंपनी चलाती है।
वही हम zilli ऐप की बात करे तो चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी क्सिओमी ने उसको बनाया है और इन सभी ऐप का कम से कम एक डेटा सेंटर चीन में हैं।
Tiktok cloud android ऐप से भारतीय ऐप को खतरा
भारत में Tiktok सहित 59 चाइनीस ऐप के प्रतिबंध लगने पर सबसे अधिक फायदा Tiktok के अल्टरनेटिव भारतीय ऐप Roposo और Chingari ऐप को मिलने ही लगा था कि फिर से एक बार चाइनीस ऐप ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ कर लिया।
जिसका मुख्य कारण है लोगों को अभी तक इस बात की पहचान नहीं है कि Snack video, Likee light, zilli चाइनीस ऐप है। तकनीक,फ़ीचर्स के आधार पर भी यह भारतीय ऐप से कही अधिक आगे हैं अगर कोई भारतीय ऐप इन चाइनीस ऐप का मुकाबला करना चाहते हैं तो उन्हें बहुत सारी इंजीनियरिंग और संसाधनों की जरूरत होगी। लेकिन इस मामले में चीनी ऐप कहि अधिक आगे है और उनमें कहि अधिक निवेश किया गया है।
ऐसे में देखना यह है कि क्या फिर से एक बार इन चाइनीस ऐप को भारत में प्रतिबंधित किया जाता हैं या फिर इन चाइनीस ऐप के जरिए लोगों का पर्सनल डेटा और जानकारियों को चीन में पहुँचने दिया जाता है।
Tags:
Mobile Application